द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची पुलिस ने अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसा है। नशीली दवा का अवैध कारोबार करने वाले दो कारोबारी को रातू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 1100 बोतल प्रतिबंधित सिरप और 22 हजार टैबलेट मिले हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रातू के ही रहने वाले सानु कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि मिली प्रतिबंधित दवाईयों में मुख्य रूप से जिरेक्स कफ सिरप, वेनरिक्स कफ सिरप की 100-100 ML की बोतलें और स्पैसमो प्रोक्सीवॉन प्लस की 9648 कैप्सूल, नाइट्रोसन टेन की 9000 टैबलेट और विनस्पासमो फोर्ट की 3312 कैप्सूल शामिल है।
गोदाम ही है मुख्य स्त्रोत
छापामारी दल में शामिल एक पदाधिकारी ने बताया कि ये बिना लाइसेंस के ही अवैध तरीके से इन दवाओं को गोदाम से बेच रहे थे। इनका गोदाम पंचमुखी मंदिर रोड आनंदमयी नगर और कमलेश दूबे पथ रोड नंबर-9 पीरू में स्थापित है। पुलिस दोनों अपारधियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुआ SIT का गठन
SSP को गुप्त सूचना मिली थी कि रातू में खुले आम प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण SP की निगरानी में SIT का गठन किया गया।
छापामारी दल में कुल 7 लोग शामिल थे
इसमें रातू CO प्रदीप कुमार के साथ रातू थाना प्रभारी अभास कुमार, मेडिकल इंस्पेक्टर कुंज बिहारी और नसीम आलम शामिल थे। इसके अलावा SSP के QRT को भी इसमें शामिल किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।