logo

पुलिस की वर्दी में डकैतों ने डाला डाका, बंधक बनाकर उड़ाए 1 लाख रुपये के गहने

पुलिस की वर्दी में डकैतों ने डाला डाका, बंधक बनाकर उड़ाए 1 लाख रुपये के गहने
द फॉलोअप टीम, देवघर: 

राज्य में अपराधी लोगों को लूटने के नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। मधुपुर अनुमंडल (Madhupur Subdivision) के मार्गोमुंडा के दोरही गांव में शनिवार रात घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। घर के मालिक के मुताबिक रात डेढ़ बजे के करीब घर में घुसकर हजारों रुपये के गहने लूटकर डकैत फरार हो गए। 

साइबर पुलिस बनकर घर में डाका डाला
घर के मालिक के मुताबिक शनिवार डेढ़ बजे रात में किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी। पूछने पर बताया गया कि वे साइबर अपराध के संबंध में घर की तलाशी लेना चाहते हैं। जब दरवाजा खोला गया तो पुलिस की वर्दी में दो लोग खड़े थे। जबकि 7 से 8 लोग नकाबपोश थे और सामान्य पोशाक में थे। घर का दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने घर वालों को अपने कब्जे में ले लिया और जान से मारने की धमकी दी। 

1 लाख रुपये की कीमत का गहना लूटा
पीड़ित घरवालों के मुताबिक उनके घर से करीब 15 हजार रुपये के चांदी के गहनों की लूट हुई है, हालांकि पूरे वारदात के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। घर के मालिक ने इस संबंध में मार्गो मुंडा थाने में FIR दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।