logo

साइक्लिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रायन ने राज्यपाल से की मुलाकात, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज 

साइक्लिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रायन ने राज्यपाल से की मुलाकात, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्यपाल रमेश बैस से आज साइक्लिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रायन कुमार ने राज भवन में मुलाकात की। रायन ने बहुत ही कम उम्र में  05 घंटे 17 मिनट के रिकॉर्ड समय में 20.8 किमी / घंटा की गति से 108 किलोमीटर तक बिना रुके साइकिल चलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राज्यपाल ने रायन की उपलब्धि पर हर्ष प्रकट किया। 


वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज 
राज्यपाल ने कहा कि इस रायन ने बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। उनकी सहनशक्ति और गति प्रशंसनीय है,  उनके समर्पण को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (WBR), लंदन ने दर्ज किया है। उन्होंने 150 किमी के नए रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है और जल्द ही सूचीबद्ध होने की संभावना है। 

पिता स्काइडाइविंग दुर्घटनाग्रस्त हो गये हैं 
रायान के पिता कमांडर अनिमेष भारतीय नौसेना में सेवारत हैं जिनकी 6 साल पहले एक स्काइडाइविंग दुर्घटना हुई थी व अभी भी संघर्ष कर रहे हैं और मां कमांडर गौरी मिश्रा इसी साल भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुई हैं।