logo

महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने की आत्महत्या, आवास में फंदे से झूलता मिला शव

8084news.jpg
द फॉलोअप टीम, साहिबगंज: 

साहिबगंज में पदस्थापित महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्य कर ली। उनका शव फांसी से झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोटा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र दूबे, डीएसपी हेड क्वार्टर संजय कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। 

रांची की रहने वाली थीं रूपा तिर्की
जानकारी के मुताबिक महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मूल रूप से राजधानी रांची की रहने वाली थीं। रूपा तिर्की ने संत जेवियर्स कॉलेज रांची से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। रूपा तिर्की 2018 बैच की पुलिस पदाधिकारी थीं। रूपा तिर्की ने साहिबगंज में पुलिस अवर निरीक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। साहिबगंज में ही उनकी पहली पोस्टिंग थी। जिले में ही रूपा तिर्की को बतौर महिला थाना प्रभारी पोस्टिंग मिली थी। 

कारणों की तलाश में जुट गयी पुलिस
इधर महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या के विषय में पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने कोई भी बयान देने से इंकार किया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। तमाम संभावित एंगल से छानबीन की जी रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कोई खुलासा हो सकता है।