logo

कटरीना और विक्की के शादी की सिक्योरिटी शेरा के हाथ, विदेश से आ रही है सब्जी 

कटरीना और विक्की के शादी की सिक्योरिटी शेरा के हाथ, विदेश से आ रही है सब्जी 

द फॉलोअप टीम, डेस्कः 
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आपको बता दें कि दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के बड़वारा में शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि कटरीना कैफ की शादी में सिक्योरिटी का जिम्मा कटरीना के दोस्त सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को दिया गया है। शादी की तैयारी बड़े ही धूम-धाम से चल रही है। शादी के लिए देश के कई राज्यों और विदेश से सब्जियां भी मंगवाई गई हैं।

बॉडीगार्ड शेरा के पास है शादी की सिक्योरिटी 
कटरीना और विक्की की शादी के वेन्यू सिक्स सेंसेस फोर्ट की सिक्योरिटी का पूरा चार्ज अब शेरा की कंपनी के हाथ में है। दरअसल, शेरा एक सिक्योरिटी कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी का नाम टाइगर सिक्योरिटी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेन्यू में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और VIP गेस्ट्स के शामिल होने की खबरें हैं। शेरा की कंपनी के अलावा बरवारा पुलिस से भी मदद ली गई है।

विदेश से आ रही है सब्जी  
कटरीना और विक्की की शादी के लिए देश के कई राज्यों और विदेश से सब्जियां मंगवाई गई हैं। थाईलैंड से भी कई तरह की सब्जियां मंगवाई गई हैं। वहीं, कर्नाटक से लाल केले और मशरूम मंगवाए गए हैं। इसके अलावा पालक और गोभी समेत कई अन्य सब्जियां भी कर्नाटक से ही मंगवाई गई हैं। शादी में आए VIP गेस्ट्स के लिए 4 दर्जन क्रॉकरी मुंबई से मंगवाई गई हैं।