logo

व्यवसायिक भवनों में दिव्यांग जनों को मिलेगा 3 फीसदी आरक्षण: संजीव विजयवर्गीय

व्यवसायिक भवनों में दिव्यांग जनों को मिलेगा 3 फीसदी आरक्षण: संजीव विजयवर्गीय

द फॉलोअप टीम, रांची: 

कोकर बाजार स्थित जतरा ताड़ में विकलांग राहत सेवा संस्थान एवं टीम सार्थक द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय शामिल हुये। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खेलगांव में दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता प्रतियोगियों के लिए ये सम्मान समारोह आयोजन किया गया था। 

व्यवसायिक भवनों में दिव्यांगो को 3 फीसदी आरक्षण
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने 40 दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के बाद संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी भवनों का नक्शा तभी स्वीकृत होगा जब उसमें दिव्यांगों के लिए आने-जाने की सुविधा का खयाल रखा गया हो। उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे सभी व्यवसायिक भवनों में दिव्यांगों के लिए 3 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। कहा कि दिव्यांग भाई इसका फायदा उठायें। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता अधिकारी हुए शामिल
सम्मान समारोह में वार्ड नंबर-10 के पार्षद अर्जुन यादव, भारतीय जनता पार्टी के नेता युवराज पासवान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू राम, पूर्व निशक्त आयुक्त सतीश चंद्र, विकलांग राहत सेवा संस्थान के अध्यक्ष धनजीत राम चंद, रवि कुमार सहित सार्थक टीम के सदस्य गण शामिल हुये।