logo

मृ'त व्यक्ति को लगा दी गई कोविड की दूसरी वैक्सीन, 6 महीने पहले हो गयी थी मौ'त

मृ'त व्यक्ति को लगा दी गई कोविड की दूसरी वैक्सीन, 6 महीने पहले हो गयी थी मौ'त

द फॉलोअप टीम, गिरिडीहः
कोरोना वैक्सीन को लेकर अक्सर लापरवाही की खबरें सामने आती रही है। ताजा मामला आया है गिरिडीह से। जहां एक मृत व्यक्ति को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचाम 68 वर्षिय विश्वनाथ हजाम के रूप में हुई है।  हजाम की मृत्यु 19 जून 2021 को ही हो गई थी। 20 मार्च 2021 को टीका का पहला डोज लगा था। तीन माह बाद उसकी मृत्यु हुई थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मृत विश्वनाथ को छह माह बाद दूसरा डोज लगा दिखाया जा रहा है। मृत्यु और सेकंड डोज के प्रमाण पत्र में मृतक का आधार नंबर अंकित है। 


 

सीसीएल से रिटायर थे हजाम 
डोज लगानेवाली एएनएम का नाम बेबी कुमारी बताया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा का कहना है कि तकनीकी भूल के कारण ऐसा हुआ होगा। हालांकि इसकी जांच की जाएगी। संभव है आधार अंकित करने के समय गड़बड़ी हुई हो। गलती से मृतक के नाम पर प्रमाण बन गया हो । विश्वनाथ सीसीएल से रिटायर थे। हजाम सदर प्रखंड के महेशलुंडी का रहनेवाला था।