द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची के मेन रोड स्थित होटल एवीएन ग्रांड में शुक्रवार को फॉर्चून मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से टेक्निकल ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्य भर के सिक्योरिटी पार्टनर को सिक्योर आई ब्रांड के प्रोडक्ट की टेक्निकल ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान सिक्योर आई ब्रांड के सीसीटीवी कैमरे, बायोमिट्रिक्स, एक्सेस कंट्रोल, बूम बैरियर, वीडियो डोर फोन, इंट्रूडर अलार्म सिस्टम आदि उकरणों से जुड़ी बातें बतायी गई।

उपकरणों से जुड़ी जानकारी दी गई
कार्यक्रम के दौरान उपकरणों की उपयोगिता, उनका संचालन और उनके तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। ट्रेनिंग में शामिल पार्टनरों के सवालों के जवाब दिये गये और उनकी समस्या का समाधान किया गया, ताकि वे विभिन्न स्थानों पर लोगों को सुरक्षा संबंधी सेवाएं दे सकें। इस दौरान सिक्योर आई ब्रांड के कंट्री हेड कृष्ण मोहन, कंपनी के झारखंड ब्रांच मैनेजर शशिकांत दूबे और टेक्निकल हेड नरेंद्र यादव उपस्थित थे।
2 दशकों से दे रहा सेवा
कार्यक्रम के दौरान फॉर्चून मार्केटिंग ने खास ऑफर भी लॉन्च किया, जिसके तहत 24 दिसंबर को सिक्योर आई प्रोडक्ट की बुकिंग कराने वालों को ब्रांड की तरफ से गिफ्ट उनके ऑफिस में डिलीवर किया जाएगा। बता दें कि सिक्योर आई लगभग दो दशकों से देश में सिक्योरिटी संबंधी सुविधाएं दे रहा है। घर, ऑफिस आदि स्थानों पर विभिन्न उपकरणों को देखा जाता है।