logo

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने दुनिया को कहा अलविदा, बेटी ने दी जानकारी

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने दुनिया को कहा अलविदा, बेटी ने दी जानकारी

द फॉलोअप टीम, दिल्लीः
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) का निधन हो गया। उन्होने शनिवार 4 दिसंबर को 67 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। विनोद दुआ बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालात ज्यादा खराब हो गयी थी इसलिए उनको आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था लेकिन आज विनोद दुआ ज़िंदगी की जंग हार गए। 


बेटी मल्लिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया 
विनोद दुआ की निधन की खबर उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी। मल्लिका दुआ ने जानकारी साझा करते कहा कि हमारे निर्भीक, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उनका अंतिम 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। 
मीडिया जगत में शोक 
बता दे कि विनोद दुआ की पत्नी का भी हाल ही में निधन हुआ था। विनोद दुआ की मौत की खबर से भारतीय मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के उनके सहकर्मी और साथी पत्रकार उनके निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी वायरस के चपेट में आ गए थे।