logo

छह महीने से नाबालिग के साथ हो रहा था जुल्म, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

15738news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः
बाघमारा थाना क्षेत्र के कपुरिया ओपी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 14 साल की एक बच्ची के साथ चार लोग 6 महिने से दुष्कर्म कर रहे थे। बाद में जब बच्ची गर्भवती हो गयी तो उसका गर्भपात करा दिया । बच्ची की हालात अब बिगड़ गयी है तो आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। मामले में गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह का नाम आ रहा है। साथ ही कपुरिया पैक्स के चेयरमैन कंठी सिंह के नाम पर भी मामला दर्ज किया गया है। 


एक आरोपी गिरफ्तार 
कंठी सिंह को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकियों की भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची की हालात गंभीर है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह दादा-दादी के साथ अकेले रहती थी। जून महीने में उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह ने उसके पास आये थे और जबरदस्ती उसे पकड़कर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया।  फिर उसे धमकाया कि अगर उसने किसी से यह बात कही तो उसके साथ बहुत बुरा होगा, इसी डर से बच्ची चुप रही। और पांचो उसका उसका दुष्कर्म करते रहे।


बदलाव से बढ़ी आशंका
6 महिने के दुष्कर्म से लड़की प्रेग्नेंट हो गयी, नवंबर महीने में आरोपियों को शक हो गया। आरोपी उसे लेकर अस्पताल पंहुचे तो शक सही निकला। 25 नवंवर को उसका गर्भपात करा दिया। इसी दौरान उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।