logo

शर्लिन का आरोप: राज कुंद्रा कर रहे थे जबरदस्ती किस, बाथरूम में छिपकर बचाया था खुद को 

11319news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

पोर्न फिल्म कंटेंट मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी केेेेेेेेेेे पति राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। बीते बुधवार निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी थी। राज की गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल और एक्ट्रेस उनपर आरोप लगा चुकी हैं। वहीँ मॉडल शर्लिन चोपड़ा भी इस मामले में खुलकर सामने आयी हैं। उन्होंने भी  राज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा को पूछताछ के लिए समन भेजा था। शर्लिन पुलिस के सामने आयीं और अप्रैल 2021 में उन्होंने राज कुंद्रा खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया था। 

जबरन कर रहे थे किस 

शर्लिन का आरोप है कि राज उनके साथ जबरदस्ती करने लगे थे। वह जबरन किस करने लगे थे और इसपर शर्लिन ने विरोध भी किया था।  शर्लिन ने यह भी बताया कि उसने राज से कहा कि शादीशुदा आदमी से संबंध बनाने का शौक नहीं है।  तो इस पर राज ने उनसे कहा कि उनकी शिल्पा शेट्टी से अनबन रहती है और वह हमेशा तनाव में ही रहते हैं। इसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि राज कुंद्रा ने उनके साथ फिर जोर-जबरदस्ती की और वह उन्हें धक्का मारकर बाथरूम में भाग गई थी और खुद को बचाया था।