logo

डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, बड़े सा बड़ा बल्लेबाज भी नहीं कर पाया ऐसा

15473news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में शामिल किए गये श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में श्रेयस ने पहली पारी में शतक मारा। अपना नाम उन खिलाडियों की फेहरिश्त में शामिल करवा लिया जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक मारा है। 

इस तरह से श्रेयस को मिला डेब्यू का मौका
श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाकर रोहित शर्मा, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, लाला अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ और मोहम्मद अजहरूद्दीन जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गये। अब श्रेयस अय्यर ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो भारत के बडे से बड़े बल्लेबाज नहीं कर पाये। 

डेब्यू में सेंचुरी और हाफ-सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड
युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में 106 और दूसरी पारी में 65 रन बनाये। दोनों ही पारियां ऐसे मौके पर आई जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर को डेब्यू का मौका मिला क्योंकि टीम में कप्तान कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज नही हैं। केएल राहुल चोटिल हैं और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। 

टीम इंडिया ने कीवियों को दिया 283 रन का लक्ष्य
आखिर में बात मैच की करते हैं। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 234 रन पर घोषित की। पहली पारी में हासिल बढ़त के आधार पर टीम इंडिया ने कीवियों को 283 रनों का लक्ष्य दिया। समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अब तक अपनी दूसरी पारी में 4 रन बनाये हैं। टीम ने विल यंग के रूप में महत्वपूर्ण विकेट भी खोया है। यंग को रविचंद्रन अश्विन ने पगबाधा आउट किया। दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर और रिद्धिमान साहा ने हाफ-सेंचुरी लगाई।