logo

श्रेयस अय्यर ने डेब्यू मैच में ही जड़ दिया सैकड़ा, बना दिया ये खास रिकॉर्ड

15366news.jpg

द फॉलोअप टीम, कानपुर: 

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी मे शतक लगाया। श्रेयस अय्यर अभी 104 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रेयस ने 162 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अय्यर अपनी पारी में अब तक 12 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले रोहित शर्मा, शिखऱ धवन, पृथ्वी शॉ, मोहम्मद अजहरूद्दीन और गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे खिलाड़ी भी डेब्यू टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। अब श्रेयस अय्यर ने ये कारनाम कर दिखाया है। 

कानपुर के ग्रीन पार्क में हो रहा है मुकाबला
गौरतलब है कि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया अभी तक 6 विकेट खोकर 290 रन बना चुकी है। फिलहाल श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया ने रविंद्र जडेजा और ऋद्धिमान साहा के रूप में 2 विकेट गंवाया है। टीम के पास अभी अक्षर पटेल तक बल्लेबाजी है। 

टिम साउदी और काईम जैमिंसन को मिला विकेट
न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी औऱ काइल जैमिंसन ने 3-3 विकेट निकाले हैं। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स हालांकि, स्पिन के मुफीद पिच पर भी प्रभावित नहीं कर पाये हैं। टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी बढ़िया प्रदर्शन करे। टीम इंडिया तीन स्पिनर्स और उमेश यादव एवं ईशांत शर्मा के रूप में 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ये मुकाबला नहीं खेल रहे। 

सीनियर्स की गैरमौजूदगी में श्रेयस का जलवा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत ये मुकाबला नहीं खेल रहे। सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में युवा श्रेयस अय्यर को मौका मिला औऱ उन्होंने प्रभावित किया। डेब्यू मैच में ही शतक लगा दिया।