logo

कांग्रेस संसदीय दल के बैठक में सोनिया गांधी ने सरकार को कहा असंवेदनशील

कांग्रेस संसदीय दल के बैठक में सोनिया गांधी ने सरकार को कहा असंवेदनशील

द फॉलोअप टीम, दिल्लीः

कांग्रेस संसदीय दल के बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 700 किसानों को मैं भूल नहीं सकती और मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है। सोनिया गांधी ने कहा- हम सीमा के मुद्दों पर संसद में पूरी चर्चा की मांग करते हैं। हाल ही में लोकसभा में राहुल गांधी ने भी कहा था कि मैं चाहता हूं कि किसानों को उनका हक दिया जाये। 


 


12 सांसदों के निलंबन है गलत 
कांग्रेस संसदीय दल के बैठक में सोनिया गांधी ने बजट और निलंबित सांसदों पर भी सवाल उठाया। सोनिया गांधी का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा जरूरत की चीजों के दाम में इजाफा किये जाने से देश के हर परिवार का बजट खराब हो रहा है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन को गलत बताया और कहा कि हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए।