द फॉलोअप टीम, मुंबई:
अभिनेता पुनीत राजकुमार को आज सुबह बेंगलुरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के कारण भर्ती कराया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर आते ही इंडस्ट्री में उदासी पसर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद अभिनेता को भर्ती कराया गया पर कुछ देर पहले उनका निधन हो गया। शिवराज की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंच गई थी। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व पी श्रीकांत भी अस्पताल मे मौजूद थे।
अभिनेता पुनित कुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल उनकी तबीयत के बारे में जानकर फैंस की भीड़ उमड़ गई थी और अब पुनीत हमारे बिच नही रहे ये जानने के बाद काफी मात्रा में लोगो की भीड़ पुनीत के घर के बाहर लग गई है। खबरों के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॅाकटरों की काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। आपको बता दे कि पुनीत अभी केवल 46 वर्ष के थे।
कई बॉलीवुड स्टार्स ने शोक जताया
कई बॉलीवुड स्टार्स ने पुनीत के निधन पर शोक जताया है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, ‘दिल टूट गया, तुम हमेशा याद आओगे भाई’। एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था। वो एक्टर राजकुमार के बेटे हैं।, एकटर सिद्धार्थ ने लिखा- ‘मुझे विश्रवास नही हो रहा है कि आप हमे छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली निडर.. आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया है। यह ठीक नही है भाई. दिल टूट गया’। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया- ’पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।