द फॉलोअप टीम, रांचीः
माननीय सदस्य आपका आचरण ठीक नहीं है। विरोध का तरीका यह सही नहीं है। ऐसे सदन नहीं चलता है।आप जनता की समस्याओं के समाधान के लिए यहाँ आते हैं। सदन चलेगा तभी सवालों का समाधान होगा।यह बातें विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने कही। वह वेल में आकर हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों को बोल रहे थे।

विपक्ष का नारेबाजी जारी
विपक्ष के विधायक स्पीकर के आग्रह के बावजूद लगातर हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी विधायक यह मांग कर रहे हैं कि जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
जेपी पटेल को स्पीकर ने किया मार्शल आउट
हंगामा से नाराज स्पीकर ने भाजपा के विधायक जेपी पटेल को मार्शल आउट कर दिया। इसके बाद हंगामा और तेज हो गया। अमर बाउरी ने सवाल उठाया कि ऐसा क्या हो गया था कि विधायक को मार्शल आउट कर दिया गया। यह विधायकों का अपमान है।