logo

बाइक सवार पति-पत्नी की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत

4803news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा:
सड़क हादसों में ना जाने हर दिन कितनोंं की जान चली जा रही है। ताजा मामला जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से आया है। महेशपुर पुल के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से  दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। दोनों का सिर बुरी तरह कुचल दिया गया है। पहचान विनोद यादव और किरण देवी के रूप में हुई है। 

किरण जा रही थी मायका 
बाइक संख्या जेएच 9बी 3659 पर सवार होकर डोमचांच से डुमरी जा रहे थे। किरण देवी का डुमरी मायका है। पत्‍नी को छोड़ने विनोदजा रहे थे। तभी अज्ञात 12 चक्का वाहन ने दोनों को कुचल दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालाक ट्रक सहित फरार हो गया । पुलिस ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सड़क हादसे में हर साल 3000 से अधिक मौतें
झारखंंड सरकार के ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्‍य में हर साल पांच हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं और तीन हजार से अधिक मौतें होती हैं। अधिकांश मौत युवाओं की हो रही है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण दुर्घटना और इनमें होने वाली मौतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इस साल अक्टूबर तक 3366 सड़क हादसे हुए और इनमें 2294 लोगों की मौत हुई है।