logo

बारह वर्ष के मासूम को सौतेली माँ ने पहले दमभर पीटा और फांसी पर चढ़ा दिया

4570news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 
माँ-बेटे के रिश्ते की गहराइयों का बखान शब्दों में करना शायद कम पर जाये क्योंकि हम में से हर कोई जानता है की माँ बेटे का रिश्ता अनोखा और अटूट होता है। लेकिन इस रिश्ते को साबित करने के लिए क्या हर बार खून का रिश्ता होना जरूरी है। नहीं! यह जरूरी नहीं है कि एक बच्चे को प्यार देने के लिए माँ हर बार अपनी ही होनी चाहिए। कई बार सौतेली माँ भी सगी माँ से बढ़कर बच्चे के लिए त्याग और प्रेम रखती है। लेकिन हजारीबाग़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है जहा एक माँ ने अपने बच्चे को मारपीट कर जान से मार डाला। यह घटना बड़कागांव थाना की है। 

आरोपी गई जेल

आरोपी का नाम मीणा देवी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वहीं  आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के पिता तापेश्वर महतो के आवेदन पर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार महतो कहा की 12 वर्षीय नरेश कुमार उर्फ भोला को उसकी सौतेली मां ने पहले मारा पीटा, फिर उसके गले में रस्सी लगा कर हत्या कर दी। हत्या करने के एक घंटे बाद घर से बाहर निकल कर हल्ला करने लगी की मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली है।