logo

मंहगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, जयपुर में हुआ जोरदार प्रदर्शन

मंहगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, जयपुर में हुआ जोरदार प्रदर्शन

द फॉलोअप टीम, जयपुरः
महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता जयपुर में  ऐतिहासिक महंगाई हटाओ रैली का आयोजन कर रहे हैं। आज 12 दिसम्बर को भी रैली का आयोजन किया गया। रैली में सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी जैसे तमाम राजनेता मौजूद रहे। इधर रांची से कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने भी रैली में शिरकत की। उन्होने पीएम मोदी से जवाब मांगा की आखिर महंगाई इतनी क्यों बढ़ाई जा रही है । आम जनता के गुस्से का पारा चढ़ रहा है। जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ रहा है, पेट्रोल महंगा, सोना महंगा, महंगा हुआ मकान,दाल महंगी, दवा महंगी सस्ता है तो केवल लोगों की जान। रैली में लोग मोदी जी जवाब दो की तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाजी कर रहे थे। 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया स्वागत 
लाखों लोगों की उपस्थिति में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी,राहुल गांधी, मलिकार्जुन खड़गे,अधीर रंजन चौधरी,केसीवेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी सिंह,मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सूरजेवाला, कमलनाथ, कुमारी शैलजा ने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ देश को संबोधित किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशभर के आये नेताओं-कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।