logo

सुबोधकांत ने कहा-एनडीए के राजनेता विकास का ढिंढोरा पीटने में मगन हैं, चरमरा गई है अर्थ व्यवस्था

1867news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने पटना का दौरा कर तख्त श्री हरि मंदिर पहुंचकर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उपहार स्वरूप सिरोपा भेंट कर इन्हें सम्मानित किया।

'महागठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा'
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और वह विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगा। उन्होंने एनडीए गठबंधन को अवसरवादी गठबंधन करार देते हुए भाजपा पर इस विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदलख करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एनडीए के तथाकथित विकास पर सवालिया निशान उठाया। इस अवसर पर सुबोधकांत सहाय का कहना था कि देश और प्रदेश की स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। बावजूद इसके एनडीए के राजनेता विकास का ढिंढोरा पीटने में मगन हैं।

'भाजपा मदारी पार्टी'
उन्होंने भाजपा को मदारी पार्टी करार देते हुए डबल इंजन की सरकार को पूरी तरह डीरेल इंजन करार दिया। सुबोधकांत सहाय ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ने महज 6 सालों में ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। यही कारण है कि देश की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खोखली होती जा रही है।