द फॉलोअप टीम, रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहर में जेपीएससी पर बयान दे रहे हैं। राज्य के लिए अभी सबसे बड़ा मुद्दा जेपीएससी और इसमें हुई गड़बड़ियां है। छात्रों के सवाल अधूरे हैं। अभी विधानसभा का सत्र भी चल रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को सदन के अंदर जेपीएससी पर बयान देना चाहिए। यह मांग आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने की। अमर बाउरी ने भी स्पीकर से यह मांग की। विपक्ष के विधायक स्पीकर पर यह दबाव बना रहे थे कि मुख्यमंत्री को सदन में बुलाकर उनसे जेपीएससी पर बयान कराया जाय। इस दौरान मुख्यमंत्री सदन में मौजूद नहीं थे।

झारखंड के लोगों को बाहर का बताया जाना शर्मनाक
भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही ने मुख्यमंत्री के उस बयान का विरोध किया जिसमें हेमंत सोरेन ने कहा था कि जेपीएससी का विरोध करने वाले बाहरी हैं। भानु ने सदन में कहा कि यह शर्मनाक है।
न्याय के लिए सड़क पर बैठे छात्र झारखंड के हैं।