द फॉलोअप टीम, मुंबई:
फिल्मी दुनिया में मशहूर रजनीकांत जिन्हें हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और इसके लिए रजनीकांत के फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई भी दी। लेकिन खबर है कि अभिनेता की तबीयत आचानक बिगड़ गई है। जिसके चलते रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी चिंता में हैं। वैसे तो रजनीकांत को ऐसे पहली बार अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है, इस से पहले भी पिछले दिसंबर में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजनीकांत तब हैदराबाद में एक फिल्म की शुटिंग कर रहे थे जिस वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। और अब गुरुवार को सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें रूटीन चेकअप के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया और अभी कुछ दिन रजनीकांत अस्पताल में ही रहेंगे, आपको बता दे कि ये बातें सुपरस्टार रजनिकांत की पत्नी ने मीडिया को बताई है। जिसके बाद फैंस कि चिंता थोड़ी कम हुई है। लेकिन फैंस थलाइवा यानी रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
स्वास्थ के कारण राजनीति से बना ली थी दूरी
बता दे कि रजनीकांत को उनके खराब स्वास्थ के चलते राजनीति से दूरी बनानी पड़ी थी। पिछले साल उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था पर रजनीकांत को राजनीति में कदम रखने से पहले ही उनकी सेहत खराब होने लगी थी। जिसकी वजह से उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था और राजनीति से दूरी बना ली थी। उनहोंने इस बात पर बयान देते हुए कहा था कि ‘मै सेहत खराब होने के बावजूद राजनीति में आने का ऐलान कर वीरता नही दिखाना चाहता हूं’। आपको बता दे कि हाल ही में रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें ये पुरस्कार देश के उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने दिया। एक्टर को उनके अमूल्य योगदान के लिए 51वें दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया गया है।
(यह कॉपी प्रशिक्षु महिमा साक्षी ने लिखी है।)