द फॉलोअप टीम, चाईबासाः
सोनुवा के भालुरुंगी पंचायत में लोग सड़क नहीं बनने से परेशान हैं। इस कारण यहां सड़क निर्माण-जन आंदोलन का चलाया जा रहा है। चौथी और पांचवीं ग्रामसभा प्रखंड के रेंगाड़बेड़ा और तैरा गांव में आयोजित की गई। समाजसेवी अमित महतो ने ग्रामसभा में ग्रामीणों को बताया कि महुलडीहा गांव से कुईडा गांव लगभग सात किलोमीटर और बिनका चौक से तैरा गांव लगभग सात किमी रोड का निर्माण पिछले 15 सालों से नहीं हो पाया है। कई बार विधायक, सांसद और ब्लॉक पदाधिकारी को लिखित एप्लीकेशन दिया गया लेकिन किसी ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

बरसात में जीवन बन जाता है नर्क
रेंगालबेडा गांव कि महिला समाजसेवी शिलवंती पूर्ति ने कहा कि बरसात के समय में गांव के लोगों का बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कनेक्शन टूट जाता है। सारे रास्ते बंद हो जाते हैं एंबुलेंस तक गांव नहीं आ पाता है। अगर गांव में कोई गर्भवती महिला रहती है तो उसे बहुत तकलीफ होती है। एंबुलेंस नहीं आने कि वजह से पिछले कुछ महीनों में 2 महिलाओं का बच्चा डिलीवरी से पहले ही मर गया। जन आंदोलन का यह चौथा ग्राम सभा था और इससे पहले सिर्फ मूल निवासी गांवों के ग्रामीण ही इस आंदोलन से जुड़ पाए थे लेकिन अब 10 और आदिवासी गांवों के जुड़ने से लगभग 10 हजार और लोग इस आंदोलन से जुड़ गए हैं और अब आंदोलन को ओर बल मिलेगा।

गांव में नेताओं की नो एंट्री
अमित महतो ने कहा कि इस जन आंदोलन में नेताओं कि नो एंट्री रहेगी। ग्रामीणों ने भी कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक नेताओं कि गांवों में नो एंट्री रहेगा बैठक में विनोद पुरती, दामु बोदरा,आनंद बोदरा, प्रेम बोदरा, मिथुन नायक, विक्रम बोदरा, संजय गोप , सुरज पुरती, बालेश्वर पूर्ति, अमर महतो, मनोरंजन दास, किशोर पुरती, राजू नायक, , सुमित महतो, कुमुद हशदा,निर्मल महतो, राहुल पुरती, पालो बोदरा,शांतपुरती,रामविलास महतो, विजय महतो, पांडु महतो, आदिकांत नायक, अनुज महतो, निर्मल महतो,जितेंद्र महतो, मालु महतो, आदि मुख्य थे।
