logo

कलम बेचती बच्ची को तेज प्रताप ने दिलाया आईफोन, अपना नंबर भी दिया

कलम बेचती बच्ची को तेज प्रताप ने दिलाया आईफोन, अपना नंबर भी दिया

द फॉलोअप टीम, पटनाः
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। वो शनिवार देर शाम पटना के बोरिंग रोड पर मिठाई खाने निकले थे। तभी उनकी नजर कलम (पेन) बेचती एक लड़की पर पड़ी। वह वहीं रुक गए और उससे ढेर सारी बातें करने लगे। लड़की का नाम मेघा है, वह पुनाईचक की रहने वाली है। मेघा ने उनको बताया कि पापा ऑटो चलाते हैं। मैं अभी स्कूल नहीं जाती, पर ट्यूशन पढ़ती हूं। तेज प्रताप ने उससे गेम के बार में भी बात की। बातों-बातों में वह उससे घुलमिल गये। उसको अपना नंबर देने लगे, तभी बच्ची ने बताया कि मेरे पास मोबाइल नहीं है। 

मोबाइल दुकान ले गये बच्ची को
इस पर वह बच्ची को लेकर मोबाइल की दुकान गए और आईफोन खरीद कर दिया। उसकी कीमत 50 हजार रुपए थी। मोबाइल देने के बाद तेज ने बच्ची से कहा, ‘फोन पर खूब मन लगाकर पढ़ाई करना। गेम कम खेलना।’ बच्ची से बातचीत का वीडियो भी तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अपना नंबर भी दिया मेघा ने बताया, ‘मैं नहीं जानती कि आईफोन खरीदाने वाले कौन हैं।’ बाद में लोगों ने उसे बताया गया कि ये तेजप्रताप यादव हैं और लालू यादव के बेटा हैं। 

गरीब बच्चों के साथ मनाया था बर्थडे
तेजप्रताप यादव ने बच्ची को बताया कि आईफोन कैसे काम करता है और इसे कैसे चार्ज किया जाता है, इसकी भी जानकारी दी। 3 महीने पहले भी तेजप्रताप यादव ने ऐसे ही स्लम के बच्चों से काफी बातें की थी।  4 स्लम बस्तियों के छात्र-छात्राओं को उन्होंने सीधे घर में बुलाया था। और उनके साथ बैठकर बातचीत की थी। में अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए उन्होंने पूरा दिन दलित बच्चों के साथ बिताया था। 29 गरीब दलित बच्चों के साथ केक काटा था और सभी को अपने हाथों से केक खिलाया था।