द फॉलोअप टीम, धनबादः
10 लाख रुपया रंगदारी मांगने के आरोप में दो वर्षों से फरार चल रहे इकबाल खान को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इकबाल खान को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। न्यायिक दंडाधिकारी श्रुति सोरेन की अदालत ने कांड के सभी अभियुक्तों इकबाल खान, रज्जन खान ,भाजे बंटी खान,प्रिंस खीन, गोडविन खान व पूर्व पार्षद इम्तियाज खान को रंगदारी मांगने के आरोप मे तीन -तीन वर्ष सजा सुनाई और तीन -तीन सौ रूपये जुर्माना से दंडित लगाया था, जिसे इकबाल समेत अन्य अपील दायर कर चुनौती दी थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार की अदालत ने दिये गये सजा को बरकरार रखने का आदेश दिया था।

क्या है मामला
गौरतलब है कि नया बाजार निवासी सोहेब आलम ने रज्जन खान ,इकबाल खान ,भांजाा प्रिंस खान ,बंटी खान एवं गॉडविन के खिलाफ बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपियों ने 7 फरवरी 18 को सोहेब आलम से 10 लाख की मांग की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्तौल सटाकर जान मारने की धमकी दी थी । डर कर सोहेब ने एक लाख दे भी दिया था । 5 लाख रुपया देने के लिए आरोपियों ने सोहेब को 2 माह का समय दिया था।