द फॉलोअप टीम, डेस्कः
हर दिन देश-दुनिया में अजीबों-गरीब घटनाएं घटती रहती है। इसी बीच अटारी बॉर्डर पर एक दंपति ने 2 दिसंबर को अपने बच्चे को जन्म दिया। बॉर्डर पर बच्चे का जन्म हुआ इसलिए दंपति ने नवजात का नाम ही 'बॉर्डर' रखा दिया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के निवासी नींबू बाई और बलम राम 70 दिनों से बॉर्डर पर रह रहे हैं।
बच्चे का नाम बॉर्डर
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, 2 दिसंबर महिला को प्रसव पीड़ा हुआ तो पंजाब गांव से कई महिलाएं डिलीवरी में मदद के लिए पहुंची। स्थानीय लोगों ने मां और बच्चे के लिए चिकित्सकीय व्यवस्था भी की। नींबू बाई ने बताया कि भारत-पाक सीमा पर बच्चे का जन्म होने की वजह से उन्होंने अपने बच्चे का नाम बॉर्डर रख दिया।

तीर्थ पर आए थे
महिला के पति ने बताया कि वह भारत तीर्थ पर आए थे लेकिन आवश्यक दस्तावेज न होने की उन्हे बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है। यहां पर रह रहे 97 लोगों में से 47 बच्चे हैं। इनमें से छह बच्चों का जन्म भारत में हुआ । बलम राम के अलावा, उसी टेंट में रहने वाले एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक ने भी अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है। उनका बेटा जोधपुर में साल 2020 में जन्मा था।
वह भाई से मिलने जोधपुर आए थे लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जा सके। अटारी बॉर्डर पर अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट के पास ये परिवार टेंट लगाकर रह रहे हैं। यहां स्थानीय लोग इन्हें दिन में तीन बार का खाना, दवाएं और कपड़े देते हैं।