logo

जहां से गुजरते हैं VIP वही सड़कें साफ करेगा नगर निगम, गल्ली-मुहल्लों की कौन लेगा जिम्मेदारी

जहां से गुजरते हैं VIP वही सड़कें साफ करेगा नगर निगम, गल्ली-मुहल्लों की कौन लेगा जिम्मेदारी

द फॉलोअप टीम, रांचीः
एक तरफ तो नगर निगम दावा करता है कि वह राजधानी को रमणीक बना देगा वहीं दूसरी तरफ उसके पास सड़क किनारे उगे घास साफ करवाने की भी व्यवस्था नही है।  निगम घास काटने का ठेका प्राइवेट एजेंसी को देने की सोच रहा है। इसके लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है । फिलहाल 3 सड़कों में घास काटने के लिए एजेंसी हायर की जाएगी। इसमें डीपीएस बिरसा चौक, बिरसा चौक प्रोजेक्ट बिल्डिंग और बिरसा चौक से चांदनी चौक की रेंज में उगने वाले घास की कटाई एजेंसी को करेगी।

चिह्नित रोड की सफाई करेगी एजेंसी 
एजेंसी चयन के लिए निगम ने शर्त भी रखा है कि चयनित एजेंसी चिन्हित रोड के किनारे उगी घास को साफ करेगी। काम के दौरान वाटर पाइप लाइन, अंडरग्राउंड केबल और सीवर लाइन को भी कुछ बी नुकसान हुआ है तो उसके लिए एजेंसी ही जवाबदेह होगी।

वीआईपी सड़कों की चिंता
नगर निगम के अनुसार सिर्फ तीन सड़कों में ही घास उगा रहता है, जबकि शहर की सभी प्रमुख सड़क और मुहल्लों की सड़कों के किनारे घास उगा रहता है । इसकी सफाई ना तो सीडीसी कंपनी करती है और ना ही नाली सफाई करने वाले । इससे साफ पता चल रहा है कि जहां से वीआईपी गुजरते हैं निगम को सिर्फ उन्ही सड़को की साफ-सफाई की चिंता है।