logo

2.23 मीटर के इस घर की कीमत है 7 करोड़ से भी ज्यादा, जानिए! क्या है इसकी खासियत

9635news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क :
हर शख्स का सपना होता है की उसका अपना घर हो फिर वो चाहे वो छोटा हो या फिर बड़ा। दुनिया का यह नियम है की किसी भी घर के साइज़ के मुताबिक से उसकी कीमत तय की जाती है और लोग अपनी सहूलियत के मुताबिक उसे खरीदते हैं। ऐसे में अगर कोई आपको महज 2.23 मीटर के घर की कीमत 7.73 करोड़ तक बताए तो क्या आप उसे खरीदेंगे? हम सबका जवाब होगा नहीं इस छोटे से घर की कीमत इतनी ज्यादा होगी तो कोई भी नहीं लेगा।  लंदन (Central London) में मौजूद इतने ही छोटे से घर को खरीदने के लिए लोग आसानी से तैयार हो रहे हैं। 

7.73 करोड़ रखी गई है कीमत
इस अनोखे घर की कीमत प्रॉपर्टी सेलिंग साइट पर रखी गई है £750,000 यानि भारतीय मुद्रा के मुताबिक 7.73 करोड़ से भी ज्यादा। ये घर सेंट्रल लंदन (Central London, Queensroad) मे क्वींस रोड पर बना हुआ है। दो घरों के बीच बना ये छोटा सा घर मॉडर्न स्टाइल से बनाया गया है, जिसके इंजानियर की दाद देनी पड़ेगी। घर को देखने में आपको ये इतना छोटा नहीं लगेगा, जितना से वास्तव में है। 

क्या है इस छोटे घर को इतने मेहेंगे में बेचने की वजह 
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल लंदन (Central London) में मौजूद इस घर की कीमत, इसके कार्पेट एरिया और इंटीरियर (Tardis Style Layout) के हिसाब से बहुत ज्यादा है। बता दें लंदन के सबसे रिहायशी और पॉश इलाके में होने की वजह से इस घर की मनचाही बोली लग रही है और इतना ही नहीं लोग इसे खरीदने के लिए दिलचस्पी भी दिखा रहे है। घर सिर्फ 2.23 मीटर चौड़ा है और इसमें दो बेडरूम हैं, आम तौर पर एक डबल डेकर बस का साइज़ भी इससे ज्यादा होता है. अब चूंकि घर इतने पॉश इलाके में है, जहां से सभी जगहों पर आना-जाना आसान है, ऐसे में इसे खरीदने में लोग दिलचस्पी भी ले रहे हैं।