द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने एक मनचले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक का नाम प्रिंस है। युवती का आरोप है कि प्रिंस उसे जबरन शादी के लिए परेशान कर रहा है। युवती ने उसे शादी के लिए मना किया तो वो रंगदारी मांग रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसने युवक के हरकतों से परेशान ने उसे 20 हजार रुपए भी दे दिये।

बेगूसराय के रहने वाले हैं दोनों
पीड़िता बेगूसराय की रहने वाली है । रांची में वह मेडिकल की तैयारी कर रही है। लड़का भी बेगूसराय का रहने वाला है। बेगूसराय में ही युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। बाद में लड़की को मालूम हुआ कि युवक का आचरण ठीक नहीं है इसलिए उसने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद से वह लगातार उसे धमकी दे रहा है।
पिता शहीद हो गये थे
लड़की के अनुसार प्रिंस अब रांची आ गया है, वह लड़की को प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता के पिता सीआरपीएफ में जवान थे। जो ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।