द फॉलोअप टीम, चतरा :
सोहर में बिरहोरों का 15 परिवार अभाव में जिंदगी काटने को मजबूर है। सभी बिरहोर जर्जर आवास में रह रहे हैं। 30 साल पहले बिरसा आवास बना था लेकिन अब पूरी तरह से जर्जर हो गया है। खिड़की टूट कर निकल गया है, प्लास्टर झड़ रहे है, बिरहोर अपने घर से ज्यादा कुरहा में रहने को मजबूर हैं।

बच्चे बीमार रहते हैं
इन परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है। छत से पानी टपकता है, भीगी जमीन छोटे-छोटे बच्चे सोते हैं इसलिए बीमार पड़ते हैं। शौचालय भी जर्जर हालत में है। बिरहोरों ने बीडीओ से आवास की मांग की, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। कई बिरहोर यहां से पलायन कर गये हैं। बिरहोर जंगल पर ही निर्भर है। जंगल में खरगोश, जंगली मुर्गी, मुर्गा, तीतर मार कर जीविका चला रहे है। कई बिरहोर दातुन, पत्तल बेच कर परिवार चला रहे हैं।
जल्द आवास का आश्वासन
डीडल्यूओ गोरांग महतो ने कहते है कि बीडीओ के प्रस्ताव भेजने पर बिरहोरों को आवास दिया जाएगा। जर्जर घर रहने वाले बिरहोरो की सूची तैयार की जा रही है। सभी को जल्त आवास दे दिया जाएगा ।