logo

महिला के लीवर में पल रहा था भ्रूण, पहली बार आया ऐसा दुर्लभ मामला

महिला के लीवर में पल रहा था भ्रूण, पहली बार आया ऐसा दुर्लभ मामला

 

द फॉलोअप टीम, डेस्कः

कनाडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के लीवर में बच्चा बड़ा हो रहा था। डॉक्टर ने बताया कि यह एक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का 'अति दुर्लभ' मामला है।  कनाडा में मैनिटोबा के चिल्ड्रन हॉस्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के बाल रोग विशेषज्ञ माइकल नार्वे ने इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया, 'एक 33 साल की महिला 14 दिनों की मेंसटुरल हिस्ट्री और अपने पिछले मेंसटुरल पीरियड के 49 दिन बाद आई थी।' जिसके बाद हमले पाया कि बच्चा महिला के लीवर में पल रहा था। 


लीवर वाला मामला पहली बार 
डॉक्टर ने बताया कि यह एक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी थी। ऐसा मामला कभी-कभी पेट में देखने को तो मिलता है लेकिन लिवर में कभी नहीं। यह एक इतिहास बन गया जब किसी महिला के लीवर में बच्चा बड़ा हो रहा था। डॉक्टर ने टिकटॉक अकाउंट  एक क्लिप पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। 


 

बच्चे को नहीं बचा पाये 
डॉक्टर ने महिला को तो बचा लिया है  लेकिन वह बच्चे को नहीं बचा पाये। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार लिवर में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के मामले 'बेहद दुर्लभ' होते हैं। एक्टोपिक प्रेग्नेंसी तब होती है जब एक फर्टिलाइज्ड एग गर्भ से बाहर चला जाता है। हर साल इसके लगभग 12,000 मामले देखे जाते हैं।


1999 तक सिर्फ 14 मामले 
बताया गया कि 35 साल पहले नवंबर 1999 तक सिर्फ 14 मामले ही रेकॉर्ड में दर्ज थे। 2012 में जर्नल ऑफ इमर्जेंसीज, ट्रॉमा एंड शॉक में एक अन्य मामले की जानकारी प्रकाशित की गई थी। महिला के लिवर से जुड़ा हुआ 18 सप्ताह का एक जीवित भ्रूण पाया गया था। 25 साल की महिला की सर्जरी के दौरान मौत हो गई थी।