logo

तेजप्रताप ने नहीं दिया रूम का किराया, चाभी भी साथ ले गए- होटल मैनेजर का दावा

तेजप्रताप1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव को होटल से निकालने वाले मैनेजर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।मैनेजर ने पूरे प्रकरण में अब अपना अलग दावा किया है। तेज प्रताप यादव पर होटल विवाद के बाद किराया नहीं देने का आरोप लगाया है।


पहले से मंत्री ने नहीं कराई थी बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजप्रताप यादव वाराणसी कि जिस होटल में रुके थे। वहां के रूम का पेमेंट भी उन्होंने नहीं किया है। मैनेजर ने बताया कि तेजप्रताप यादव अचानक देर रात होटल आ गए। सरकार के मंत्री को देखकर वीआईपी समझते हुए उन्हें रूम दे दिया गया। लेकिन उन्होंने पहले से कोई रूम बुक नहीं कराया था। न ही रूम बुक कराने के लिए कोई आईडी भी नहीं दी गई थी। रूम देने वक्त हमने उन्हें कहा था कि इस रूम की कल बुकिंग हो चुकी है। तो खाली करना होगा।
तेजप्रताप यादव के साथ के लोगों का रूम खाली कराया
मैनेजर ने बताया कि जिन लोगों की बुकिंग थी वह लोग होटल पहुंच गए थे। कई घंटे तक इंतजार कर रहे थे कि रूम खाली होगा। तब मजबूरन हमें दूसरे रूम में ठहरे तेजप्रताप यादव के साथ के लोगों को खाली करना पड़ा और इसकी पूरी रिकॉर्डिंग भी की गई।


चाबी भी नहीं दिया वापस
मैनेजर ने दावा किया कि तेज प्रताप यादव ने 2 रूमों की बुकिंग कराई थी। एक रूम में मंत्री रुके थे और दूसरे रूम में उनके सहयोगी रुके थे। सहयोगी वाले कमरे को खाली कराया गया। वहीं आरोप लगाया गया कि अभी तक मंत्री का ना कोई आदमी आया है और पेमेंट भी पेंडिंग है। जिस कमरे में तेजप्रताप ठहरे थे। उसे चेकआउट भी नहीं किया गया है चाबी उनके पास ही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT