द फॉलोअप टीम, पलामूः
पलामू के सेमरा से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अस्पताल में इलाजरत अपनी बहन के लिए खाना लेकर आई थी, जब वह अस्पताल से घर लौटने लगी उसी दौरान लड़की को दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालात काफी खराब है, इसलिए उसे MMCH अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

बोलेरो से थे दोनों युवक
पीड़िता कोरवा जनजाति की है। वह गढ़वा ज़िला के भंडरिया इलाके की है। पलामू में उसकी बड़ी बहन और बहनोई रहते हैं। चार दिन पहले ही पीड़िता अपनी बहन से मिलने आई थी। बहन और बहनोई ईंट भट्ठे में काम करते हैं। उसकी बहन बीमार है, बीमार बहन के लिए ही खाना लेकर ईंट भट्ठा संचालक के बोलेरो से शहर आई। बोलेरो में नाबालिग, बोलेरो चालक राहुल यादव और रामसेवक यादव थे। अस्पताल में बहन को खाना देने के बाद जब वापस जाने लगी। तभी दोनों बोलेरो में सवार दोनों युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सदर SDPO के विजय शंकर ने बताया कि पीड़िता फिलहाल बात कर पाने की स्थिति में नहीं है।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने टीम का गठन किया गया है। पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। युवकों के सभी संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपी जल्द हिरासत में होंगे।