logo

झारखंड के वजूद से जुड़ा है वीर सपूत निर्मल महतो का नाम: सुदेश महतो

3604news.jpg


द फॉलोअप टीम, रांची:
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि वीर सपूत निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है। उनके विचार, मूल्य और साहस, आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंडी और खासकर युवा की जिम्मेदारी है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में निर्मल महतो की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने और भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के बाद सुदेश कुमार महतो ने ये बातें कही।

रांची जिला कार्यसमिति की बैठक
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रांची जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. लंबोदर महतो ने की।

29 दिसम्बर को विश्वासघात दिवस मनाएगी आजसू पार्टी
आजसू पार्टी आगामी 29 दिसम्बर को सभी जिला में जनपंचायत लगाकर झारखंड सरकार की विफलताओं को गिनाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर रांची जिला के सभी पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। झूठे वादों के दम पर जनता से विश्वासमत प्राप्त करने के बाद झामुमो महागठबंधन की सरकार ने लोगों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। स्थानीय नीति, पिछड़ों को आरक्षण, 25 करोड़ के सरकारी टेंडर सिर्फ स्थानीय को, बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख रोज़गार, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, स्थायीकरण, किसान कर्ज माफी सहित कई ऐसे वादे हैं जो कोरे साबित हुए।