द फॉलोअप टीम, दिल्लीः
CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। बता दे कि Mi के जिस सीरीज का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह भारतीय वायु सेना का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। इसका इस्तेमाल ऊंचाई वाले ऑपरेशनों में किया जाता है। उनका उपयोग प्रधानमंत्री सहित वीआईपी लोगों के लिए भी किया जाता है।
Mi-17 V5 के बार में
Mi-17 V5, एक मीडियम लिफ्ट मिलिट्री हेलिकाप्टर है, जिसे जवानों और आर्म ट्रांसपोर्ट, फासर सपोर्ट और खोजने और बचाने के मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। Mi-17 V5 को रूस की कंपनी तैयार करती है। देश की बड़ी शख्सियत इस हेलीकाप्टर का इस्तेमाल करती रही हैं, यहां तक कि प्रधानमंत्री द्वारा भी इसको इस्तेमाल में लिया जाता रहा है। हेलीकाप्टर Mi-17 V5 आधुनिक तकनीकों से लैस होता है। यह हेलीकाप्टर वायु सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा भी रहा है।

Mi-17 V5 की खास बातें
Mi-17 V5 विमान में दो इंजन होते हैं। हेलीकाप्टर की अधिकतम रफ्तार 250 किमी/घंटा है और यह 6000 मीटर तक की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। एक बार ईंधन डालने के बाद यह 580 किमी तक सफर कर सकता है। हेलीकाप्टर अधिकतम 13,000 किलो के वजन के साथ उड़ान भर सकता है। यह हेलीकाप्टर करीब 36 जवानों को ले जाया जा सकता है। आपको बता दे कि MI-17V5 मुंबई 26/11 हमले के दौरान कमांडो आपरेशन में यूज हुआ था। वहीं, पाकिस्तानी लांच पैड को तबाह करने व सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े अभियान में इसका योगदान रहा है।

रात में भी उड़ान भर सकता है Mi-17 V5
इस हेलीकाप्टर में जितनी तकनीक सुविधा है उससे यह रात में भी आसानी से उड़ान भर या कोई भी कार्रवाई कर सकता है। MI-17V5 कई तरह से हथियारों से लैस है। इसमें शतर्म-5 मिसाइल्स, एस-8 राकेट, एक 23 मिमी मशीन गन, पीकेटी मशीन गन्स के साथ 8 फायरिंग पोस्ट्स भी हैं।
