logo

इन कमाल की फीचर्स के साथ लांच हो रहा है OnePlus RT, कीमत जानकर हैरान हो जायेंगे

इन कमाल की फीचर्स के साथ लांच हो रहा है OnePlus RT, कीमत जानकर हैरान हो जायेंगे

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारत में वन-प्लस (OnePlus) मोबाइल का काफी मांग है। रिपोर्ट के मुताबिक वन-प्लस को बहुत पसंद किया जा रहा है। एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि OnePlus RT को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा। जिसकी कीमत लीक हो गई है। आपको बता दें कि OnePlus RT 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी खरीदने का मौका मिलेगा। चाइनीज बाजार में OnePlus RT की शुरुआती कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 38,800 रुपये है। 

OnePlus RT की भारत में कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में OnePlus RT के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये होगी। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि फोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये होगी। OnePlus RT के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 34,999 रुपये में पेस किया जा सकता है। OnePlus RT की लॉन्चिंग भारत में 16 दिसंबर को हो सकती है।

OnePlus RT के स्पेसिफिकेशन क्या हो सकता है 
OnePlus RT, OnePlus 9RT का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। मतलब OnePlus RT के काफी चीजें OnePlus 9RT से मिलता जुलता होगा। OnePlus RT में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। मोबाईल में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 65T की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।