logo

ब्लाउज नहीं पसंद आया तो महिला ने कर लिया सु'सा'इ'ड, पति से दोबारा सिलने को कह रही थी

ब्लाउज नहीं पसंद आया तो महिला ने कर लिया सु'सा'इ'ड, पति से दोबारा सिलने को कह रही थी

द फॉलोअप टीम, हैदराबादः
हैदराबाद से एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि यहां एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसे उसका मनपसंद ब्लाऊज नही मिला। महिला का पति पेशे से दर्जी है, बताया जा रहा है कि पति ने की पसंद का ब्लाउज सिलकर नहीं दिया था। इस पर दोनों का जोरदार बहस भी हुआ था। बाद में महिला विजयलक्ष्मी (35) ने आत्महत्या कर ली। 
ब्लाउज पसंद नहीं आया था 
विजयलक्ष्मी अपने पति श्रीनिवास और दो बच्चों के साथ रह रही थीं। श्रीनिवास घर-घर जाकर और कपड़े सिलता साथ ही साड़ी और ब्लाउज बेचता है। उसने विजयलक्ष्मी के लिए एक ब्लाउज बनाया था लेकिन उसे यह ब्लाउज पसंद नहीं आया विजयलक्ष्मी ने पति से कहा कि वह ब्लाउज को फिर से सिल दे, लेकिन पति ने मना कर दिया। इससे विजयलक्ष्मी बहुत नाराज हो गईं। बच्चे स्कूल से घर लौटे तो देखा रूम का दरवाजा है।  बच्चों ने दरवाजा खोलने का बहुत प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

पुलिस कर रही जांच 
बच्चों ने श्रीनिवास को बताया वह घर पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है।  परेशान होकर श्रीनिवास ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा विजयलक्ष्मी मृत पड़ी थी। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच कर रही है, मामला दर्ज कर लिया गया है।