logo

2 दिनों में और बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी क्षेत्रों की हवा का झारखंड में हो रही प्रवेश

2 दिनों में और बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी क्षेत्रों की हवा का झारखंड में हो रही प्रवेश

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड के कई इलाकों में सबुह में कोहरा का प्रभाव भी दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रांची का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस गोड्‌डा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ का दर्ज किया गया है।

12 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
वहीं राज्य भर के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों के मौसम में बदलाव का असर झारखंड में भी पड़ेगा। फिलहाल जो हवाएं चल रही है इसं पूरबा हवा का भी अंश है। इसी के प्रभाव से अभी आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं और तापमान में कमी नहीं हुई है। उन्होने बताया कि आने वाले 3-4 दिनों में उत्तर दिशा से हवा का बहाव शुरू हो जाएगा इससे दिन में ठंड और रात में ठिठुरन बढ़ेगी।