logo

झारखंड में नहीं है जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की व्यवस्था, जबकि दो मशीन खरिदने पर बनी थी सहमति

झारखंड में नहीं है जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की व्यवस्था, जबकि दो मशीन खरिदने पर बनी थी सहमति

द फॉलोअप टीम, रांचीः
भारत में ओमीक्रॉन के चार मामले सामने आ चुके हैं। देश में ओमीक्रॉन आने के बाद झारखंड स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है, लेकिन राज्य में फिलहाल जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन की व्यवस्था नहीं है। अभी वैरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल आईएलएस लैब भुवनेश्वर भेजा जाता है। जबकि इस मशीन की खरीददारी के लिए रिम्स ने अपनी जीबी से करीब 8 माह पहले ही प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया था, फिर भी अब तक रिम्स मशीन नहीं खरीद सका। 


 

दो मशीन के खरीद की बात हुई थी 
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 30 नवंबर को आयोजित रिम्स कि 53वीं शासी परिषद की बैठक में कहा था कि दो जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन की खरीदे जाऐंगे। एक मशीन रिम्स और एक मशीन एमजीएम में रखा जाएगा। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक्सपर्ट डॉक्टर का कहना है कि यह स्ट्रेन कितना संक्रामक इसका पता सिक्वेंसिंग के जरिए ही होती है। इसके लिए कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सैंपल की सिक्वेंसिंग के लिए रैंडम सैंपलिंग किया जाता है। 


जल्द वैरिएंट पता लगाया जा सकेगा 
झारखंड में अगर सिक्वेंसिंग की व्यवस्था हो गयी तो वैरिएंट का पता जल्द लगाया जा सकेगा। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल आईएलएस लैब भुवनेश्वर भेजा जाता है। जिसका रिपोर्ट आने में 1 महीने से भी अधिक समय लग जाता है। राज्य में व्यवस्था हो जाने पर 1 सप्ताह में रिपोर्ट मिल सकता है। उपायुक्त के निर्देश पर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 28 संक्रमितों के सैंपल को आईएलएस लैब भुवनेश्वर भेजा गया है।