द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में बीजेपी के प्रवक्ताओं की टीम बदले जा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक 30 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि भी मौजूद थे। उन्हें जब यह मालूम हुआ कि प्रवक्ताओं की टीम में एसटी, एससी और ओबीसी प्रवक्ता नहीं हैं तो वे काफी नाराज हुए। उन्होंने तीनों जाति से एक-एक प्रवक्ता नियुक्त करने का निर्देश दिया था। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष समेत और भी पदाधिकारी मौजूद थे।

अभी तक नहीं बदले प्रवक्ता
राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देश के बाद भी अब तक प्रवक्ता नहीं बदले गए हैं। इस निर्देश के बारे में जब बीजेपी के प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य साहू से सवाल पूछ गया है तो उन्होंने सीटी रवि की तरफ से दिए ऐसे किसी भी निर्देश से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि प्रदेश की नई कार्यसमिति में 7 प्रवक्ताओं का चयन किया गया था। जब मिस्फिका हसन को बीजेपी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया तब एक प्रवक्ता कम हो गए।

फ़िलहाल प्रवक्ताओं की टीम में फिलहाल कुणाल षाडंगी, प्रदीप सिन्हा, अमित सिंह, प्रतुल शाहदेव, अविनेश कुमार और सरोज सिंह शामिल हैं।

प्रवक्ताओं में नहीं है जातिगत समीकरण
बीजेपी के बाकी सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातिगत समीकरण देखने को मिलता है लेकिन प्रवक्ताओं की टीम में यह समीकरण बैलैंस नहीं है। सूत्रों के मुताबिक समीकरण बैलेंस नहीं होने पर सीटी रवि ने नाराजगी जाहिर की थी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा था कि झारखंड में अधिकांश वोटर एसटी, एससी और ओबीसी हैं इसलिए पार्टी को रिप्रजेंट करने वाले फेस भी इन जातियों से होने चाहिए। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अब अगर प्रवक्ताओं का चयन हुआ तो इन जातियों के लोग भी शामिल रह सक सकते हैं।

