logo

जब घर में हों 3 छिपकली या काली चींटी बनाए घेरा, ये 11 संकेत दिखे तो समझिए होने वाला है धनलाभ

11649news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची :

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास बेशुमार धन हो। हमारे जीवन में ऐसे कई ऐसे संकेत मिलते हैं जो धन से संबंधित होते हैं। हम यहां उन कुछ संकेतों के बारे में चर्चा करेंगे जिससे यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है।  

1 ज्योतिष के अनुसार, घर में अगर काले रंग की चींटियां घेरा बनाकर कुछ खा रही हो, तो इसका अर्थ है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। ऐसे में आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को हाथ जोड़कर भोग लगाना चाहिए। 

2 घर में चिड़ियों का घोंसला बनना भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है।  घर में अगर किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है। तो समझ लीजिए कि आपको जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है।

 

3 अगर आपको घर में किसी भी स्थान पर एक साथ तीन छिपकियां दिख जाएं, तो ये धन प्राप्ति का  संकेत है।  कहा जाता है कि छिपकलियों का एक-दूसरे के पीछे भागना भी शुभ संकेत होता है।  इससे जीवन में बहुत ही जल्दी धन की प्राप्ति होती है। 

5 घर में शंख रखने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।  सुबह और शाम शंख की ध्वनि सुनाई देना शुभ संकेत होता है।  इससे संकेत मिलता है कि आप  बहुत ही जल्दी धनवान बन सकते हैं

6 अगर आप सपने में झाडू, उल्लू, घड़ा, बंसी, हाथी, शंख, छिपकली, सांप, गुलाब आदि देखते हैं। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर जल्द ही बरसने वाली है। 

7  अगर कुत्ता अपने मुंह में रोटी ले जाता हुआ दिखाई दे, तो ये शुभ संकेत है। इससे आपको जल्द ही धन की प्राप्ति हो सकती है। 

8  हथेली पर खुजली होना भी धन प्राप्ति के संकेत हैं। माना जाता है कि अगर काफी दिन से आपके सीधे हाथ में खुजली हो रही है तो आप जल्द ही धनवान बन सकते हैं।

 

9 अगर आपको अपने घर के आसपास काफी दिनों से उल्लू दिखाई दे रहा है तो आपको बेशुमार धन की प्राप्ति हो सकती है। 

10  माना जाता है कि घर से बाहर निकलने पर अगर गन्ना दिख जाए तो ये धन प्राप्ति का संकेत है 

11 माना जाता है कि अगर आपको घर से निकलते समय कोई व्यक्ति झाडू लगाते हुए कई दिनों तक लगातार दिख जाए, तो इससे आपको अपार धन की प्राप्ति हो सकती है।