द फॉलोअप टीम, रांचीः
कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन में दिखने लगा है। धुंध की वजह से ट्रेने विलंब से चल रही है। टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 11 ट्रेन अपने निर्धारित समय से कुछ समय देरी से चल रही है। देर से चलने वाली ट्रेन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से हावड़ा को जाने वाली 12259 गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस है जो अपने निर्धारित समय से एक घंटे 31 मिनट विलंब से चल रही है।
ट्रेनों की टाइमिंग में भी हुआ है बदलाव
बड़बिल से टाटानगर आने वाली 12871 बड़बिल टाटा पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय से 26 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10:10 मिनट के बजाए 10:36 मिनट पर आने की संभावना है। वहीं, अहमदाबाद से चलकर हावड़ा को जाने वाली 12833 हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे 20 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 9:20 मिनट के बजाए 10: 40 मिनट पर आने की संभावना है।

यह ट्रेने भी है लेट
बरकाकाना से टाटानगर को आने वाली 18152 टाटानगर एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 20 मिनट के बजाए 10 बजकर 55 मिनट पर आएगी। 18602 हटिया टाटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 29 मिनट की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह साढ़े 10 बजे के बजाए 10 बजकर 59 मिनट पर आने की संभावना है। 08124 बड़बिल टाटा एक्सप्रेस 51 मिनट की देरी से चल रही है। यह सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 11 बजकर एक मिनट पर आएगी। 22169 सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 11 बजकर 35 मिनट के बजाए दोपहर 12 बजकर 37 मिनट की देरी से आने की संभावना है।