logo

लेट एडमिशन की वजह से स्कॉलरशिप से वंचित हुए बीएड के छात्र, कर रहे ई-कल्याण पोर्टल खोलने की मांग

8754news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
राज्य भर के हजारों बीएड छात्र झारखंड सराकर की स्कॉलरशिप (ई-कल्याण) से वंचिह रह जाने वाले हैं, क्योंकि वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं दे पाए हैं। इसके पीछे की वजह है उनका लेट एडमिशन। दरअसल बीएड की दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड की काउंसलिंग देर से हुई और इन काउंसलिंग में शामिल छात्रों के एडमिशन के पहले ही पोर्टल बंद हो गया। ऐसे में लगभग  हजार की संख्या में बीएड के छात्र एलिजिबल होने के बादजूद भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सके। अब ये छात्र मांग कर रहे हैं कि सरकार ई-क्ल्याण के पोर्टल को दोबारा खोले, ताकि जरुरतमंदों को आर्थिक सहायता मिल सके। 

ऐसे समझिये समस्या 
जामताड़ा के राजकुमार का नामांकन दुमका जिला के एक बीएड कॉलेज में हुआ है। साक्षात्कार 15 फरवरी को संपन्न हुआ, जिसके बाद उन्हें एडमिशन मिली। लेकिन ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन की तिथि इसके बहुत पहले ही समाप्त हो चुकी थी। ऐसे में वे फॉर्म नहीं भर पाए। उनका सालाना फीस 75000 रुपये है। छात्रवृत्ति से उन्हें 40 हजार रुपये मिलते। लेकिन अब नहीं मिल सकेगा। राजकुमार गरीब परिवार से आते हैं। 



हजारों लोगों की है यही समस्या 
राजकुमार जैसे हजारों लोग हैं, जिनकी समान समस्याएं हैं। एडमिशन के इंतजार में सभी लोगों ने पोर्टल पर आवेदन का समय गवां दिया। सभी छात्र मांग कर रहे हैं कि सरकार फिर से ई-कल्याण को पोर्टल खोलकर उन्हें आवेदन का मौका दे ताकि उन्हें स्कॉलरशिप का लाभ मिल सके।