logo

धनबाद के तीन नए प्रखंड कार्यालयों का 23 करोड़ में होगा कायाकल्प

4061news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, धनबाद: 
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास के पास करीब 23 करोड़ राशि बची हुई है। कोरोना महामारी के दौरान विकास कार्य को गति नहीं मिलने के कारण यह राशि खर्च नहीं हो पायी थी। जिसके बाद अब सरकार ने राज्य के प्रखंडों की बेहतरी के लिए काम शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सभी जिलों के विकास को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। जनवरी में ही इस कागजी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। नए प्रखंड को और बेहतर ढंग से विकसित करने की दिशा में प्लान तैयार किया गया है। इसी के तहत धनबाद जिले तीन नए प्रखंड कार्यालयों को विकास किया जाएगा। इसके लिए ग्रामिण विकास मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति दे दी है। धनबाद, पूर्वी टुंडी व कलियासोल प्रखंड को चुना गया है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जिसका ईस्टीमेट तैयार कर रही है। 

कार व साइकिल स्टैंड का भी किया जायेगा निर्माण 
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विरमणी प्रसाद ने बताया कि धनबाद प्रखंड में चाहरदिवारी, पूर्वी टुंडी व कलियासोल में पेभर ब्लॉक, कार व साइकिल स्टैंड का निमार्ण किया जाएगा। बताया कि बजट की कमी नहीं है। जिले में करीब एक करोड़ राशि खर्च होगी। इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारियों ने निर्देश जारी किया है। अभियंताओं की टीम से जल्द ही रिपोर्ट मांगी गई है, उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।