द फॉलोअप टीम, हजारीबागः
ठंड का मौसम आ गया है। लोग अपने घरों को गर्म रखने के अंगीठी जलाकर रख रहे है। हजारीबाग के पेलावल OP थाना क्षेत्र के रोमी गांव में भी एक परिवार कल रात अंगीठी जलाकर सो गया था, उस अंगीठी से घर में आग लग गई और परिवार के 3 लोगों की आग से दम घुटने के कारण मौत हो गई। वहीं 1 की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक में एक बच्चा भी शामिल है।

आज गृहप्रवेश होना था
घटना के बारे में बताया जा रहा है मृतक रिंकू ने नया घर बनवाया था। आज गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। सभी रिश्तेदार पहुंचे थे। ठंड से बचने के लिए यह परिवार चूल्हा और हिटर जलाया गया था । चूल्हे से निकलता धुआं पूरे घर में फैल गया। इसका पता कमरे में सो रहे लोगों को नहीं चला। घर से धुआं निकलने का कोई रास्ता नहीं था। जिससे कमरा गैस चैंबर में बन गया। सोमवार सुबह देर तक किसी ने कमरा नहीं खोला तो लोगों ने आवाज लगाई। गेट नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे से 3 शव मिले।
आग जलाकर सोना ठीक नहीं
डॉक्टरों ने बताया, कि ठंड के दिनों में लोग अंगीठी जलाकर सो जाते हैं। ऐसे कमरे में जहां हवा निकलने के रास्ते न हों। वैसी स्थिति में यह काफी खतरनाक है। ठंड से बचने के लिए आग जलाकर सोना ठीक नहीं है। चूल्हा जलाते समय घर की खिड़कियां, रोशनदान और दरवाजे खोल कर रखें। इससे कमरे में वेंटिलेशन बना रहेगा।'