logo

अब तक झारखंड में नहीं बना मॉब लिचिंग पर सख्त कानून, मुस्लिम सेंट्रल कमिटी ने किया सांकेतिक प्रदर्शन 

अब तक झारखंड में नहीं बना मॉब लिचिंग पर सख्त कानून, मुस्लिम सेंट्रल कमिटी ने किया सांकेतिक प्रदर्शन 

द फॉलोअप टीम,  रांचीः
साल 2021 खत्म होने को है, लेकिन अब तक राज्य में मॉब लिचिंग पर सख्त कानून नहीं बनाया गया। इसी बात को लेकर रविवार को जाकिर हुसैन पार्क के समीप झारखंड मुस्लिम सेंट्रल कमिटी ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। कमिटी की मांग है कि सरकार मॉब लिचिंग को लेकर कड़ा कानून सदन से पारित करे। प्रदर्शन की अध्यक्षता जेएमसीसी के संरक्षक पूर्व पार्षद मो सलाउद्दीन संजू ने की, संचालन अफरोज आलम व गुलाम जावेद ने किया। गौरतलब है कि इसी साल अनगड़ा में मुबारक खान की मॉब लिचिंग में ही जान चली गई थी। 

मुबारक खान की मौत हुई 
आज की सभा पूर्व पार्षद मो असलम ने कहा कि अनगड़ा के मुबारक खान की मौत हुई थी। इसके बाद झारखंड मुस्लिम सेंट्रल कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मांग की गई थी कि मॉब लिंचिंग पर बंगाल के तर्ज पर हमारे प्रदेश में भी कड़ा कानून बनें। लेकिन अब तक कानून लागू नहीं हुआ। मो सलाउद्दीन ने कहा कि अखबारों से ही पता चला है कि सरकार मॉब लिंचिंग पर (प्रिवेंशन ऑफ लिंचिंग बिल) कानून (ड्राफ्ट) बना लिया है बस उसे धरातल पर उतारने की कवायद चल रही है क्योंकि उसमें कुछ कमी है।

नेताओं से मिला है आश्वासन
सचिव नईम अख्तर ने कहा कि मॉब लिंचिंग बिल को सदन में लाने की आवाज उठाने और बिल पास कराने के लिए मांडर विधायक बंधु तिर्की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बगोदर विधायक विनोद सिंह को ज्ञापन दिया गया है। सभी ने आश्वासन दिया कि इस बार की सत्र में बिल पर सदन में चर्चा करेंगे.