logo

JSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में आवेदन करने के लिए देने होंगे 1 हजार

16413news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड में आये दिन आपको जगह-जगह पर धरना होते दिखाई पड़ता होगा। उनमें से ज्यादा धरना रोजगार की मांग को लेकर होता है। युवा हेमंत सरकार से नौकरी की मांग करती रहता है क्योंकि सरकार सत्ता में आई ही थी इस वादे के साथ कि यह साल नियुक्तियों का साल होगा। 

कितनी नियुक्ति हुई इससे आप भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। नियुक्ति वर्ष के आखिरी सप्ताह में जेएसएससी ने 956 पदों के लिए विज्ञापन निकाला है। वादे के मुताबिक परीक्षा फीस 100 की जगह 1000  देना होगा। जबकि सत्ता में आने से पहले सरकार ने कहा था कि नियुक्तियों में ली जाने वाली फीस 100 रुपये होगी लेकिन स्नातक स्तरीय परीक्षा की फीस 1 हजार रखी गयी है। हांलाकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का शुल्क 250 ही हैं।

फीस की छूट दी जाएगी 
जेएसएससी ने कहा है कि वैसे उम्मीदवार जिन्होंने पहले आवेदन किया है, उनको फीस नहीं देना होगा।  ऐसे उम्मीदवारों को फ्रेश आवेदन करना होगा लेकिन आवेदन के दौरान उन्हें पहले वाला रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालना होगा। अगर पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं डालेंगे तो फिर फीस में कोई छूट नहीं मिलेगी।  बता दें कि पहले भी यह विज्ञापन जेएसएससी ने 16 सितंबर 2019 को भी जारी किया था। तब कुल 1255 पद थे, लेकिन इस बार यह विज्ञापन 956 पदों के लिए निकाला गया है।  

झारखंड से मैट्रिक इंटर अनिवार्य
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनिय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट के 956 पदों पर विज्ञापन निकाला है। इसके लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने झारखंड के स्कूलों से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की है। आरक्षित वर्ग के लिए यह बाध्यता नहीं है।