द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य सरकार 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित कर चुकी है। ऐसे में अब जब साल खत्म होने वाला है तो सरकार नियुक्ति को जागृत हुई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रांची के ओरमांझी क्षेत्र की कुल्ही ही में कार्यरत कपड़ा कंपनियों में 2000 स्थानीय महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंने वाले हैं। साथ ही मुख्यमंत्री आज बोकारो में डालमिया सीमेंट के नए प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

अहम है आज का कार्यक्रम
बोकारो के बालीडीह में डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड 577 करोड़ रुपए के निवेश से प्लांट निर्माण कर रही है ।प्लांट में प्रतिवर्ष 2 मिलियन टन सीमेंट का उत्पादन होगा। मुख्य रूप से पांच कपड़ा कंपनियों किशोर एक्सपोर्ट्स, वैस्टबैंड, ओरिएंट क्राफ्ट, गणपति क्रिएशंस और वैलेंसिया में ऐसी महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपी जा सकती है। जो कोविड काल में दक्षिण भारतीय राज्यों से वापस आए हैं। नियुक्ति वर्ष के हिसाब से आज का कार्यक्रम है अहम माना जा रहा है । सबसे अधिक नियुक्तियां कपड़ा कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट देने जा रही है।