logo

21वें भारत-रूस शिखर वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचेंगें राष्ट्रपति पुतिन, 10 समझौतों पर हस्ताक्षर संभव

21वें भारत-रूस शिखर वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचेंगें राष्ट्रपति पुतिन, 10 समझौतों पर हस्ताक्षर संभव

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे। राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत-रूस  21वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन के बाद 10 से ज्यादा समझौतों पर हस्ताक्षर भी होगा। गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच अंतरिक्ष, संस्कृति,  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा रक्षा के क्षेत्र में ये समझौते होंगे। गौरतलब है कि एके-203 असॉल्ट राइफल्स और एम-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की भी बात होगी। 

रक्षा और विदेश मंत्री स्तर की वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच शिखर वार्ता से पहले 2 प्लस 2 मंत्री स्तर की भी वार्ता होनी है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने-अपने रूसी समकक्ष से बातचीत करेंगे। इसी आलोक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी राष्ट्रपति सर्गेई शोइगु के साथ नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में मुलाकात की। इससे पहले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी राष्ट्रपति सर्गेइ शोइगु की गर्मजोशी से आगवानी की। इसकी तस्वीरें वायरल  हैं। 

भारत-रूस के बीच वार्ता के प्रमुख मुद्दे
गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच सोमवार को पहले 2 प्लस 2 संवाद में रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री द्विपक्षीय, अंतर्राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें तालिबान के बाद अफगानिस्तान की स्थिति, आतंकवादी समूहों से उत्पन्न खतरा, अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बच्चों के मानवाधिकारों की सुरक्षा पर चर्चा भी शामिल है।