logo

इन शहरों में बसती है झारखंड की जान, जानिये क्‍या है इनमें खास

6473news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क :
झारखंड में यूं तो हर एक शहर खुद में कुछ अनोखी खूबसूरती बसाए है। झारखंड सुंदर घने जंगलों के लिए जाना जाता है। यह राज्‍य झरने, पहाड़ और ऐतिहासक मंदिरों से घिरा है। यही वजह है कि झारखंड को 'वनों की भूमि' भी कहते हैं और यहां के जंगल और जीव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान हैं। यहाँ के हर एक जिले हर एक शहर खुद में कुछ न कुछ अनोखा अंदाज समाय हुए हैंं। चलिए आपको बताते हैं उन पांच शहरों के बारे में, जिसमें झारखण्ड की जान बसती है। इतना ही नहीं इन शहरों ने पूरे देश में झारखण्ड को एक अलग पहचान दिलाई है।



खूबसूरत झरनों का शहर रांची
राजधानी रांची झारखंड राज्य के प्रमुख शहरो में से एक है। झरनों के शहर के नाम से फेमस रांची समुद्र तल से लगभग सात सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रांची के प्रमुख आकर्षण में हुडरू फॉल्स, कांके डैम, टैगोर हिल, रांची हिल स्टेशन, हटिया संग्रहालय, जनजातीय अनुसंधान संस्थान आदि शामिल हैं।



धार्मिक नगरी है देवघर
देवघर झारखंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल है। क्‍योंकि यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक यहां स्थित है। देवघर का मंदिर बैद्यनाथ धाम के नाम से मशहूर है। देवघर के प्रमुख आकर्षण बैद्यनाथ धाम, सत्संग आश्रम, नंदन पहाड़ हैं। यहां आते ही मन शांत और भगवान की राह में लीन हो जाता है। 



जमशेदपुर है हमारी इस्पात नगरी
घूमने वाली जगहों में शामिल जमशेदपुर झारखंड का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्यटन स्थल है। जमशेदपुर का नाम सन 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया था। आपको बता दें कि यहां दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है। जमशेदपुर के प्रमुख आकर्षण में दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, जुबली पार्क और टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क है।



देश की कोयला राजधानी है धनबाद
बता दें की धनबाद भारत की कोयला राजधानी के रूप में भी जाना है। यहां एक सौ बारह कोयले की खान हैं, जो पूरे देश में कोयले आपूर्ति करती हैं। इसके अलावा यहां प्रमुख आकर्षण के और धार्मिक स्थल हैं, मैथन डैम या पंचेट डैम, आईएसएम, और शक्ति मंदिर। धनबाद ने झारखंड को देश में इंडस्ट्रियल सिटीज में पहचान दिलाई है। 



द स्टील कैपिटल ऑफ़ इंडिया- बोकारो स्टील सिटी
बता दें की छुट्टी मनाने वाली जगहों में शामिल बोकारो स्टील सिटी बेहद खूबसूरत शहर है जो पर्यटकों को शांति का एहसास करवाता है। इस जगह को 'द स्टील कैपिटल ऑफ़ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। यहां बोकारो स्टील प्लांट और गार्गा डेम प्रमुख आकर्षक केंद्र हैं